{"_id":"5cb8c330bdec22146f516b89","slug":"161555612464-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में अवेंजर्स ने रॉक स्टार्स को 23 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में अवेंजर्स ने रॉक स्टार्स को 23 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में अवेंजर्स ने रॉक स्टार्स को 23 रनों से हराया
देवबंद (सहारनपुर)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट के फाइनल में टीम अवेंजर्स ने रॉक स्टार्स को 23 रनों से पराजित कर जीत हासिल की। जबकि कबड्डी के फाइनल में चैलेंजर्स ने रॉक स्टार्स को पराजित किया। इसी श्रृंखला के वॉलीबाल में चैलेंजर्स ने अवेंजर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। लेमन स्पून रेस में रॉक स्टार्स विजयी रहा। म्यूजिकल चेयर रेस में दीपा, केरम बोर्ड में रिहान एवं दीप्ति और चैस में अंशु शर्मा व प्रियंका प्रथम स्थान पर रहे। संस्था के चेयरमैन डा. कुलदीप राणा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों का व्यक्तिगत विकास होता है। इसलिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य हिमाद्री कलिता ने छात्रों को खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी तरक्की करने को प्रेरित किया। इस मौके पर वसीम सिद्दीकी, प्रिया, नाजिया, भावना, प्रीति, सोनल, खुशबू, नीतू, पूनम, प्रमोद, मोनिका, अश्वनी, नेहा, अनुराधा एवं मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।