फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शोरम ने जीती जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता

शोरम ने जीती जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शोरम ने जीती जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता
शोरम ने जीती जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच 16 टीमों ने हिस्सा लिया। शोरम ने फाइनल मुकाबले में ककराला को हराकर प्रतियोगिता जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने किया। उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई, कबड्डी कोच हरफूल सिंह, कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। इनमें चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। इनमें शोरम और बरला, ककराला और बसेड़ा की टीम रही। फाइनल मुकाबला ककराला और शोरम के बीच हुआ, जिसमें शोरम की टीम विजयी रही। शोरम ने ककराला को 27 के मुकाबले 35 अंकों से हराया। विजयी टीम में वर्धन, प्रदीप, मोहित, आदित्य, शुभम, निशांत, निकुंज, अजय, अमित, प्रशांत, अंकित शामिल रहे। प्रतियोगिता में शमशाद, मुकेश, धीरज, नीतिन, राकेश, बालेंद्र, राहुल आदि रहे। भीषण गर्मी में कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखाने पर सभी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। समापन समारोह में शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह रहे।
विज्ञापन


नुमाइश के दो कार्यक्रम रद्द
मुजफ्फरनगर। नुमाइश में मंगलवार की रात में होने वाला कठपुतली का कार्यक्रम रद्द हो गया। कलाकारों के समय पर नहीं आ पाने के कारण यह स्थिति बनी। वही,ं बुधवार को सुबह दस बजे तरणताल में होने वाली तैराकी प्रतियोगिता को भी रद्द कर दिया गया। इससे कार्यक्रम में भाग लेने और देखने पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed