फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सफलता की मंजिल को मेहनत का रास्ता चुनें

सफलता की मंजिल को मेहनत का रास्ता चुनें

Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सफलता की मंजिल को  मेहनत का रास्ता चुनें
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के वाणिज्य संकाय में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए परिचय सम्मेलन रखा गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे से परिचय किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ आरएस सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देने के साथ अनुशासन प्रणाली एवं नियमों से अवगत कराया गया। इस दौरान छात्रों का परिचय सम्मेलन हुआ। चेयरमैन डॉ एसएसी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आत्मसम्मान व्यक्ति के लिए उतना ही जरूरी है जितनी अन्य चीजें होती है। स्वयं से प्रेम करना चाहिए तथा अपनी तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरे के विचारों को स्वयं पर हावी नहीं होने देना चाहिए। वाणिज्य वर्ग के संदीप पाल विनीत, अनमोल गर्ग, युनिका शिवांगी त्यागी आदि विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। निदेशक डॉ आरएस सक्सेना ने कहा कि एक सफल मनुष्य के जीवन निर्माण में अनुशासन का विशेष महत्व है। संचालन नियति पंडित व रमिका वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार शर्मा, डॉ पूनम शर्मा, डॉ धर्मेंद्र, डॉ रविंद्र, मुकेश कुमार, संजय शर्मा, डॉ जूही, शिरीन हुसेन, चारू शर्मा, पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवरात्र पर्व मनाया, मां दुर्गा की हुई आरती
फोटो...
मुजफ्फरनगर। नई मंडी एवं गांधी कॉलोनी स्थित लिटिल मिलेनियम विद्यालयों में नवरात्र पर्व मनाया गया। इस दौरान मां दुर्गा की आरती की गई। छात्रों ने नाटिका का मंचन कर नवरात्र को समझाया। वक्ताओं ने कहा कि नवरात्र उत्सव भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। नवरात्र के नौ दिनों में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। बच्चों को गरबा नृत्य में प्रतिभाग कर अतिथियों का मन मोहा। इस दौरान एनिमेटेड मूवी दिखाई गई। कार्यक्रम में रोहित गर्ग, प्रिया अरोरा, शीतल पाराशर, मणि भाटिया, आइना नागपाल, सुरभि भाटिया, दीक्षा अरोरा, ऋचा गर्ग, रिया गुप्ता, कनिका वाधवा, शिप्रा सिंघल, मोहिनी रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed