फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चिलचिलाती गर्मी ने जीना किया मुहाल

चिलचिलाती गर्मी ने जीना किया मुहाल

Tue, 11 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी ने जीना किया मुहाल
चिलचिलाती गर्मी ने जीना किया मुहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गर्मी का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। तापमान रोजाना नए रिकार्ड बना रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। आलम यह है कि दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा। सुबह दस बजे से ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है और दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। सोमवार को भी हालात यही रहे। दोपहर पर प्रमुख सड़कों पर भी इक्का-दुक्का ही लोग नजर आए। शाम को धूप ढलने के बाद ही सड़कों पर रौनक लौटी। भीषण गर्मी में समाजसेवी संगठन जगह-जगह प्याऊ लगा रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए चश्मों की बिक्री भी बढ़ गई है। बिना चश्मा लगाए दोपहिया वाहन चला पाना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। रात में भी उमस बनी रहने से लोग परेशान रहते हैं। बरसात शुरू होने तक लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed