फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छोटी जोत के किसानों के लिए वरदान बने मिनी ट्रेक्टर

छोटी जोत के किसानों के लिए वरदान बने मिनी ट्रेक्टर

Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
छोटी जोत के किसानों के लिए वरदान बने मिनी ट्रेक्टर
देवबंद (सहारनपुर)। छोटी जोत (कम कृषि जमीन) का किसान कभी बैलों से खेती करके अन्न पैदा करता था, क्योंकि बड़ा ट्रैक्टर खरीदना उसके लिए सपने के समान था। छोटी जोत के किसानों की इस कमी को अब बाजार में आएं मिनी ट्रैक्टर ने पूरा कर दिया है। अब ज्यादातर किसान मिनी खरीदने को ही तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर अब वेस्ट यूपी के किसानों को भी बाजार में विभिन्न मॉडल में उतारे गए मिनी ट्रैक्टर खूब भा रहे हैं, क्योंकि अब खेती भी आधुनिक हो चली है। श्री बालाजी ट्रैक्टर के प्रोपराइटर चौधरी सेठपाल सिंह बताते हैं कि मिनी ट्रैक्टर ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई और बागों में जुताई के लिए बेहद मुफीद है, क्योंकि बडे़ ट्रैक्टर से बाग की जुताई करने में किसानों को अपने ट्रैक्टरों के साइलेंसर उतारने पड़ते थे, लेकिन मिनी ट्रैक्टर ने उनकी इस परेशानी को कम कर दिया है। उनका कहना है कि छोटी जोत के किसानों के लिए तो मिनी ट्रैक्टर वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि इसके द्वारा जुताई व ढुलाई करने से 75 फीसदी तक खर्चा बड़े ट्रैक्टर की अपेक्षा कम होता है। जहां बड़ा ट्रैक्टर एक घंटे में 5 से 6 लीटर डीजल पी जाता था वही मिनी ट्रैक्टर एक घंटे में महज एक लीटर ही डीजल खाता है। दूसरे मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर सरकार किसानों को सब्सिडी भी दे रही है।
विज्ञापन

किसानों को खूब पंसद आ रहे मिनी ट्रैक्टर
* बढ़ती महंगाई के चलते खेती में एकाएक बढ़े खर्च को घटाने के लिए मिनी ट्रैक्टर को किसान खूब पंसद कर रहे हैं। क्योंकि मिनी ट्रैक्टर उन जगहों की जुताई भी आसानी से कर जाता है जहां बड़ा ट्रैक्टर खेत में घूम नहीं पाता है। -किसान पवन सिंह, पाहुपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े ट्रैक्टरों के कृषि यंत्र बेहद महंगे होने के कारण हर किसी के बस बाहर हैं, जबकि मिनी ट्रैक्टर के कृषि यंत्र पावर टिलर, पावर हैरो, रोटरी टिलर, रीपर इनसे काफी सस्ते हैं। इन आधुनिक कृषि यंत्रों ने छोटी जोत के किसानों की खेती को आसान बना दिया है। -किसान राजपाल सिंह, गंगदासपुर

विभिन्न कंपनियों द्वारा बाजार में उतारे गए विभिन्न मॉडल के मिनी ट्रैक्टर व कृषि यंत्र किसानों की पसंद बने हुए हैं। कंपनी भी नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल करके कृषि यंत्र बाजार में उतार रहे हैं, ताकि छोटा किसान भी आसानी से अपनी खेती कर सके। -किसान विपिन आर्य, आमकी दीपचंदपुर
* जुताई वाले 15 से 18 एचपी मिनी ट्रैक्टर की कीमत 2.50 लाख से 3.00 लाख रुपये
* ढुलाई वाले 20 से 26 एचपी मिनी ट्रैक्टर की कीमत 3.50 लाख से 4.50 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed