फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्ति विभाग कार्यालय पर लोगों का प्रदर्शन, महिलाओं पर भडक़े एसडीएम

पूर्ति विभाग कार्यालय पर लोगों का प्रदर्शन, महिलाओं पर भडक़े एसडीएम

Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति विभाग कार्यालय पर लोगों का प्रदर्शन, महिलाओं पर भडक़े एसडीएम
देवबंद (सहारनपुर)। राशन कार्डों से नाम हटाने तथा धीमी गति से कार्य करने को लेकर सोमवार को महिलाओं ने अन्य लोगों के साथ पूर्ति विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराए जाने की गुहार लगाई तो एसडीएम उल्टा महिलाओं पर ही भड़क उठे।
विज्ञापन

सोमवार को दर्जनों महिलाएं छोटे छोटे बच्चों को गोद में लेकर राशन कार्डों में अपना नाम चढ़वाने के लिए पूर्ति विभाग कार्यालय पहुंची थीं। भीषण गर्मी में वह अपनी बारी के इंतजार में लाइनों में खड़ी रहीं। कर्मचारियों द्वारा धीमी गति से कार्य करने तथा राशन कार्डों से नाम हटाने से गुस्साईं महिलाओं ने वहां हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि अधिकारियों ने उनके राशन कार्डों से गलत तरीके से नाम काट दिए। जिन्हें दोबारा चढ़वाने के लिए वह यहां पहुंची, लेकिन कर्मचारी तेजी से काम करने के बजाए धीमी गति और मनमर्जी के मुताबिक कार्य कर रहे हैं। जिसके चलते वह भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को गोद में लेकर लाइन में घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। इस दौरान शोर सुनकर वहां पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सिंह लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने के बजाय उल्टा वह महिलाओं को ही डांटने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्ति विभाग के कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए महिलाओं को प्रक्रिया के अनुरूप शांति से कार्य कराने की चेतावनी तक दे डाली। एसडीएम यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने हंगामे को कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। मीडियाकर्मियों के साथ गलत रवैया अपनाए जाने को लेकर पत्रकारों ने रोष जताया है। वहीं, एसडीएम ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल कार्डधारकों को समझाया। प्रदर्शनकारियों में मंसूर, सलीम, यूसुफ, खुशनुमा, नूर बेगम, विनोद कुमार, कौसर जहां, राजेंद्र कुमार, छम्मो, गिरिश, रुखसाना, बानू, नरेश कुमार, गुलअफशा, रिजवाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed