फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पंजाब नेशनल बैंक में सायरन बजने से हडकंप मचा

पंजाब नेशनल बैंक में सायरन बजने से हडकंप मचा

Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में सायरन बजने से हडकंप मचा
पंजाब नेशनल बैंक में सायरन बजने से हड़कंप मचा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक में खाताधारक और कर्मचारियों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं को लेकर अधिकारियों ने सायरन बजाया तो पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस टीम बैंक पहुंची तो मामला कहासुनी का निकाला। इसके चलते पुलिस ने राहत की सांस ली।

रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे तेज आवाज के साथ सायरन बजना शुरू हुआ तो लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन फानन में कोतवाली पुलिस, डायल-100 और चीता पर तैनात पुलिसकर्मी बैंक पहुंचे। जानकारी की तो पता चला कि मामला खाताधारक और बैंक कर्मचारियों के बीच कैश जमा करने को लेकर हुई कहासुनी का है और बैंक कर्मियों ने पद एवं सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए सायरन बजा दिया। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला निपट गया। जब इस संबंध में बैंक प्रबंधक संजय मित्तल से पूछा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। बता दें कि नगर में स्थित बैंक शाखाओं में कर्मचारियों की मनमानी और हठधर्मी के चलते आए दिन खाताधारकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी के मामले सामने आते रहते हैं। कई बार तो कर्मचारियों की अभद्रता के चलते नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed