{"_id":"5c685affbdec2273ad00c6cf","slug":"151550342911-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक का पुतलां फूंका, लोगों में गम और गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक का पुतलां फूंका, लोगों में गम और गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले से लोगों में गम और गुस्सा है। शनिवार को बधाई कलां गांव में लोगों ने पाक का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके अलावा कस्बे एवं कसौली गांव में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विकास खंड कार्यालय बीडीओ सादिज अहमद ने स्टाफ के साथ शोक सभा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बधाई कलां में भूदेव मलिक, मदन शर्मा, ब्रह्मदत्त, प्रवीण कुमार, संजय मलिक, उत्तम, विवेक, सोनू आनंद कुमार, अर्जुन, मोनू आदि ने पाक का पुतला फूंककर विरोध जताया। कसौली गांव में पूर्व सूबेदार ध्यान सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर भाजपा जिला मंत्री मामचंद पुंडीर, वीर सिंह, सोराज आदि मौजूद रहे। कस्बे में सामाजिक प्रगतिशील संस्था की ओर से पूरे कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। शोएब, फैजान अंसारी, अकरम, शैलेंद्र वाल्मीकि, नवीन गर्ग मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर पाक समर्थित आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई को मौन जुलूस निकाला।