{"_id":"5c685b0cbdec22736e4ecd35","slug":"141550342924-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर गांव सिसौना व संधावली बाईपास पर हुए अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, महिला समेत दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
हाईवे पर छपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की शिनाख्त पुरकाजी के गांव अब्दलपुर निवासी रविंद्र (36) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। जिसके परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए लाश को मोर्चरी भेज दिया गया। उधर, हाईवे पर ही दूसरा हादसा देर रात संधावली बाईपास पर हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार सहारनपुर जनपद के नागल निवासी नसीम और दूसरी बाइक पर सवार मालती घायल हो गए। जबकि मालती का पति सुमित मामूली रूप से चोटिल हुए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से नसीम को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाते हुए अधिकांश ट्रेनों के कोच में जांच पड़ताल की। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद मुसाफिरों की भी जांच करते हुए उनके सामान की चेकिंग की गई। हालांकि घंटों की पड़ताल के बावजूद न तो कोई संदिग्ध टीम के हत्थे चढ़ा और न ही किसी तरह का आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद हुआ।