{"_id":"597a3c294f1c1b8f718b4a55","slug":"141501183017-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के विस्तार को डीएम से मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के विस्तार को डीएम से मांगा प्रस्ताव
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका के विस्तार को डीएम से मांगा प्रस्ताव
मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने मुजफ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार की मांग रखी। मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएम जीएस प्रियदर्शी से प्रस्ताव मांग लिया है। विधायक ने विधानसभा में भी नियम 51के तहत यह प्रश्न रखा था। मुजफ्फरनगर शहर की आबादी लगभग 3.50 लाख है, जिसमें 45 वार्ड हैं तथा प्रदेश की बड़ी नगर पालिका है।
कपिलदेव अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि शहरी क्षेत्र में बहुत घनी आबादियां होने के कारण अतिक्रमण और भीड़भाड़ बहुत अधिक हो गयी है, किंतु शहर का विस्तार नहीं हो पा रहा है। साथ ही नगर के बाहरी क्षेत्र में बसी बस्तियों एवं गांवों की जनता अवस्थापना की सुविधाओं पानी, बिजली, सड़क, सफाई, सीवर, ड्रेनेज आदि न होने के कारण परेेेशान है। यदि इन बस्तियों और कॉलोनियों को नगर पालिका क्षेत्र में लेकर पालिका का विस्तार कर दिया जाय तो इन बस्ती वासियों को नारकीय जीवन से उबारा जा सकता है ।
कपिल देव अग्रवाल ने मंत्री से अनुरोध किया कि नगर पालिका मुजफ्फरनगर क्षेत्र को विस्तारित करते हुए शहर के बाहरी क्षेत्र के अंदर की कॉलोनियों, गांवों को नगर पालिका क्षेत्र में लेने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिस पर मंत्री ने प्रमुख सचिव नगर विकास के माध्यम से जिला अधिकारी से नगर पालिका विस्तार के लिए प्रस्ताव मांगा है।