{"_id":"59627ca44f1c1b89488b4593","slug":"141499626660-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत है तो बजाओ विद्युत विभाग की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत है तो बजाओ विद्युत विभाग की घंटी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए हेल्प लाइन सेवा प्रारंभ कर दी है। अब निगम से शिकायत है तो फोन घुमाओ और समाधान पाओ। तार, मीटर बदले जाने के साथ नागरिक अपनी अनेक समस्याओं का निदान घर बैठे पा सकते हैं।
विद्युत उपभोक्ताओं को शिकायत रहती है कि कर्मचारी समय पर कार्य नहीं कर रहे हैं। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी मीटर के साथ तार नहीं बदले गए हैं। जबकि गांवों में भी रखे ट्रांसफार्मर फुंकने के हफ्तेभर के बाद बदले जाते हैं। ऐसे में लोगों को अनेक समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। इसके साथ विद्युत तार टूट कर गिरने पर अधिकारियों को फोन करना पड़ता है, लेकिन घंटों बाद सप्लाई बंद होती है। अब इन समस्याओं का समाधान एक ही नंबर पर होगा। उपभोक्ताओं को कोई समस्या है तो सीधे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके समाधान मिलेगा। रविवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने यह नंबर जारी किया है। विद्युत निगम के नगर अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि नंबर पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकी है। शिकायत पर विद्युत निगम तत्काल कार्रवाई करेगा। इसके लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर बनवाकर लगवाए जा रहे हैं।