{"_id":"6a9f1413e3c3525449030f17","slug":"14-police-personnel-suspended-for-negligence-in-duty-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-180132-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 14 पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 14 पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रात्रि गश्त, पिकेट तथा विशेष कानून एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि 5 उप निरीक्षक और 9 सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इन सभी ने ड्यूटी में लापरवाही बरती। कानून एवं शांति व्यवस्था में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी पुलिसकर्मी सिविल लाइन, शहर कोतवाली में तैनात थे। बताते है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों को रात में गश्त के लिए इधर-उधर तैनात किया गया था। रात में विवादित पोस्टर लगा दिए गए।
सांसद हरेंद्र मलिक को सहारनपुर मस्जिद प्रकरण में एक प्रतिनिधिमंडल में सोमवार को शामिल होना था। उनकी निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की उनके घर पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद सांसद पुलिस कर्मियों को चकमा देकर सहारनपुर पहुंच गए थे। संभवतः सभी पुलिसकर्मियों पर इन्हीं दोनों मामलों में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इन्हें किया निलंबित-
शहर कोतवाली में तैनात दरोगा नितिन कुमार, यशपाल सिंह, सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा मुकुल कुशवाह, पंकज कुमार व एलआईयू में तैनात दरोगा राज कुमार व शहर कोतवाली में तैनात सिपाही नदीम, निशांत, दीपक, दिनेश व सिविल लाइन थाने में तैनात हर्षित, मोनू, महेंद्र, विवेक,विशाल प्रताप को निलंबित किया गया है।