{"_id":"5c0abe9bbdec2241cc6189c4","slug":"131544208027-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से घायल दूसरी महिला की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले से घायल दूसरी महिला की भी मौत
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए के हमले से घायल महिला की मौत
जानसठ। गांव कवाल में तेंदुए के हमले से एक माह पूर्व घायल हुई दूसरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। ग्रामीणों ने एसडीएम को सूचना देकर पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
कवाल में 17 अक्तूबर की रात तेंदुए ने दो महिलाओं सहित एक ग्रामीण को हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुए के हमले में राजकली पत्नी सहदेव, सुनीता पत्नी राजेंद्र और सेवाराम पुत्र सुरजीत को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुए के हमले से घायल राजकली की पूर्व में ही इलाज के दौरान मेरठ के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में मौत हो गई थी। उधर, दूसरी घायल महिला 42 वर्षीय सुनीता की भी शुक्रवार को मेरठ स्थित नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के हमले में ग्रामीण सेवाराम के हाथ पर खरोंच आई थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीएम को महिला की मौत होने की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने एसडीएम से पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी। वहीं, पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।