{"_id":"5b5a26014f1c1b50748b764c","slug":"131532634625-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के बलिदान का भारवासी सदैव ऋणि रहेगा-महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के बलिदान का भारवासी सदैव ऋणि रहेगा-महाराज
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के बलिदान को नहीं भूलेगा देश : महाराज
मोरना। कारगिल शहीद स्मारक शुक्रताल पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुकदेव पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि कारगिल विजय दिवस इतिहास को जिन वीर शहीदों के खून से लिखा गया, उनके बलिदान के लिए प्रत्येक भारतवासी सदैव ऋणी रहेगा। मातृ भूमि की रक्षा के लिए समर्पित उनका बलिदान जीवन भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि कारगिल की 19वीं विजय दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतवासी को अपने उन जांबाज अमर शहीदों के राष्ट्र के प्रति त्याग, सेवा और बलिदान से प्रेरणा लेकर संकल्प लेकर अपने आपको मातृभूमि की रक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्रीय सैनिक संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में शुक्रताल गंगाघाट स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर विजय दिवस की 19वीं बरसी मनाई गई। कारगिल युद्ध में शहीद 527 जवानों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं, पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर देश के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को सेल्यूट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि जिस देश के सम्मान के लिए युवा हंसते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दें, उस देश को दुश्मन कभी पराजित नहीं कर सकता। मंडल अध्यक्ष पूर्व सैनिक राजेंद्र राठी ने कहा कि धन्य हैं ऐसी माताएं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों जन्म दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक, ब्लाक अध्यक्ष हरिप्रकाश, भाजपा नेता डा. वीरपाल र्निवाल, अमित राठी, योगेंद्र, हरपाल, जयपाल, मांगेराम, धर्मपाल, सुशील, ईश्वर, जयप्रकाश आदि ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य इंद्रपाल ने तथा संचालन सुदीश फौजी ने किया। डा. हरपाल पंवार, गंगा सेवा समिति सचिव महकार सिंह, डायरेक्टर ब्रजवीर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, मेनेजर विपिन, महेश शर्मा, वन दरोगा शबी हैदर, विजय राठी, डायरेक्टर नीटू सहरावत, मनोज सिंह, प्रदीप, प्रधान नीरज रायल, मास्टर ऋषिपाल सिंह, मनीष धीमान, शिवनंदन, अकिंत तोमर, भगत सिंह, डीआर धीमान, सुनील समेत काफी संख्या लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
शहीद सतीश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
खतौली। गांव फुलत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कारगिल में शहीद हुए सतीश कुमार की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए सरकार का कोई नुमाइंदा और प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर रोष प्रकट किया। बृहस्पतिवार की सुबह शहीद के परिजनों ने समाधि स्थल पर हवन यज्ञ किया। शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, अमित राजपूत, सतीश, विनय, गोविंद, सनी, दीपांशु, राजन, गुडडू, रविंद्र, सचिन, कल्लू, आकाश, शिवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।