{"_id":"5b182ed84f1c1bac6e8b679f","slug":"131528311512-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले से घायल ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड के हमले से घायल ग्रामीण की मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड़ के हमले से घायल ग्रामीण की मौत
पुरकाजी। गांव भैंसानी के ललित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी चंद्रभान पुत्र निहाला एक प्लाट को लेकर मेरे परिवार से रंजिश रखता है। उसने एक सांड़ पाल रखा है। तीन जून की रात 8.30 बजे उसका पिता जयपाल अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान चंद्रभान सांड़ को लेकर आया। उसके पिता को देखकर सांड़ को डंडा मार दिया। सांड़ डंडा मारने से बिदक कर मेरे पिता की ओर दौड़ा। सांड़ ने हमला कर उसके पिता को घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
15 फुट लंबा अजगर निकला
पुरकाजी। गांव नूरनगर में बुधवार की सुबह किसान संजय गुर्जर के खेत में मजदूर काम करने गए थे। उस दौरान वहां पर 15 फुट लंबा अजगर दिखाई देने से मजदूरों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने इसकी जानकारी किसान को दी। किसान कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंचा। अजगर की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। वन रक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अजगर को शुक्रताल सेंचुरी क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
रोजा इफ्तार
पुरकाजी। अस्तित्व सामाजिक संस्था द्वारा मंगलवार की शाम कस्बे में रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कस्बे व क्षेत्र के हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, वहीं आम जनता में भी इसका अच्छा संदेश जाता है। इस दौरान आजाद फरीदी, नफीस, फरीदी, शमशेर ,फरीदी, मुर्तजा हैदर, जैनुल अहमद, अर्पित धीमान, संस्था की निर्देशिका रेहाना अदीब, शादाब, रानी आदि उपस्थित रहे।