{"_id":"5ad3a5b64f1c1b86098b4bcc","slug":"131523819958-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्द कीर्तन में श्रद्धालुओं ने सुनी गुरुवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्द कीर्तन में श्रद्धालुओं ने सुनी गुरुवाणी
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल
मुजफ्फरनगर। बैसाखी पर्व पर पंचायती गुरुद्वारा सराफा बाजार में गुरुवाणी शबद कीर्तन में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति से भाग लिया। समाज सेवा के लिए सरदार महेंद्र सिंह खालसा को सम्मानित किया गया।
पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी सुरजीत सिंह ने अरदास की। इस मौके पर सेवा कार्यों के लिए सरदार महेंद्र सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह बांगा एवं सरदार सुखमिंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, डॉ प्रीतपाल सिंह कथूरिया, सरदार हरमिंद्र सिंह, सुरेंद्र वर्मा, संत सिंह, सरदार बलविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह बंटी, कन्हैयालाल अरोरा आदि मौजूद रहे।
बच्चों की शिक्षा से आगे बढ़ेगा समाज
मुजफ्फरनगर। सैन समाज समिति की ओर से आयोजित संत शिरोमणि सैन जी महाराज जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दहेज प्रथा तथा ब्रह्म भोज जैसी कुप्रथाओं को बंद करें। बच्चों को शिक्षित बनाकर ही समाज का उत्थान संभव है। चरथावल रोड स्थित सैन समाज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। आचार्य सोमपाल ने मंत्रपाठ किया। यज्ञमान जयराम रहे। कॉमनवेल्थ गेम में पुरबालियान की दिव्या काकरान के महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करें। अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। समिति अध्यक्ष मांगेराम ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। ओमप्रकाश, अतर सिंह, कमल सिंह, सूरज पहलवान, हरिओम, मनोज भद्रकाशी, रामकुमार, विजय, डॉ दिनेश, ब्रजमोहन, देवेंद्र चौहान, चरण सिंह, डॉ विजेंद्र, डॉ किरणपाल, प्रेमचंद, बलजीत सैन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामपाल एवं ब्रहमसिंह तथा संचालन डॉ सुभाष एवं संजीव ने किया।