{"_id":"5a6396344f1c1b6b268b59f0","slug":"131516475956-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण-पत्र जारी कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण-पत्र जारी कराने की मांग
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमाण-पत्र जारी कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। निषाद पार्टी और राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जातियां आदेश 1950 उत्तर प्रदेश की सूची में मझवार, गौड़, तुरैहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार जातियों व उपजातियों को एससी का दर्जा है, लेकिन आज तक भी तहसीलों में यह लागू नहीं हुआ। समाज को पिछड़ी जाति के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत किए जा रहे हैं, जो सही नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने सही रूप से प्रमाण-पत्र जारी कराए जाने की मांग की है। इस दौरान प्रदीप कश्यप, योगेंद्र कश्यप, अक्षय कश्यप, भोपाल कश्यप, दीपक कश्यप, राकेश कश्यप, सोनू कश्यप, कृष्णपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
स्कूलों की मान्यता की हो जांच
मुजफ्फरनगर। तरुण लोकमित्र मंच ने कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस से स्कूलों की मान्यता की जांच कराए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्कूलों की मान्यता में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इन्हें धांधली के तहत मान्यताएं दी जा रही हैं। इसको लेकर संगठन की ओर से मुख्यमंत्री, जेडी को भी शिकायत भेजी गई है।
अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में पेरेंट ओरिएटेंशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने अभिभावकों को परीक्षा के दौरान बच्चों का विशेष ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को भी तनावमुक्त होने के उपाए बताए गए। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने कहा कि बच्चों के जीवन में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
लायंस क्लब सुप्रीम ने ली शपथ
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एक पैलेस में लायंस क्लब सुप्रीम का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। चार्टड प्रेजीडेंट अंकित बिंदल और सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अजय सिंघल, मुकेश गोयल, कुंज बिहारी अग्रवाल, अरविंद संगल, सुनील कुमार जैन आदि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में गिरीश अग्रवाल, अजय तायल, रजनीश अग्रवाल, अजय गर्ग, विपिन जैन, अवधेश गुप्ता, मयंक ङ्क्षबदल, डॉ संजीव संगल आदि मौजूद रहे।
मातृ-पितृ और गुरु पूजन किया
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में मातृ-पितृ और गुरु पूजन का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने कहा कि माता-पिता और गुरुजन ईश्वर का दिया एक वरदान है। इनका आदर सर्वोपरि होता है। इसके बाद बच्चों को माता-पिता और गुरु जनों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को वेेलनटाइन डे के स्थान पर मातृ-पितृ, गुरु पूजन मनाए जाने का आह्वान किया। -