{"_id":"59bd7ac24f1c1b25688b4f95","slug":"131505589954-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय परिसर में शौचालय का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय परिसर में शौचालय का लोकार्पण सांसद संजीव बालियान और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एमडीए वीसी विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि स्वच्छता अभियान पर केंद्र और राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। प्रत्येक स्तर पर साफ सफाई का ध्यान रखा जाए और मूलभूत सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाया जाए। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिला चिकित्सालय परिसर में आधुनिक शौचालय का निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार किया गया है। एमडीए वीसी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। अभिनव के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी संस्था जिले में इस प्रकार के कई शौचालयों का निर्माण करा चुकी है।