{"_id":"61facb9d435e1f390952d387","slug":"128-employees-absent-in-training-on-the-second-day-muzaffarnagar-news-mrt5755829146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन प्रशिक्षण में 128 कर्मचारी गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन प्रशिक्षण में 128 कर्मचारी गैर हाजिर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण लेते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर 128 कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन एसडी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें पार्टी संख्या 1021 लेकर 2040 तक के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण ग्रहण कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 128 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम सीबी सिंह ने अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ अनिल सिंह, बीएसए मायाराम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
प्रेक्षकों ने किया निरीक्षण
कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को प्रेक्षक खतौली एवं प्रेक्षक पुरकाजी विधानसभा एवं प्रेक्षक मुजफ्फरनगर वी अमुथवल्ली द्वारा पोस्टल बैलेट स्थल पर जाकर भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से संपन्न करायें।