{"_id":"5b92c4e9867a557e824cee74","slug":"121536345321-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन समाज 9 सितंबर की महापंचायत को लेकर जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समाज 9 सितंबर की महापंचायत को लेकर जुटा
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मुनि नयन सागर महाराज के वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर नौ सितंबर को सुशीला गार्डन में जैन समाज की महापंचायत होगी। जिसमें चंडीगढ़ में 11 सितंबर से 13 सितंबर तक जैन मुनि के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। महापंचायत की तैयारी को लेकर जैन समाज पूरी तरह से जुटा है।
सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि समाज की सहमति पर महापंचायत सुशीला गार्डन में करने का निर्णय लिया गया है। महापंचायत नौ सितंबर को शाम 6.30 बजे से शुरू होगी। महापंचायत में दिल्ली, एनसीआर, वेस्ट यूपी, हरियाणा आदि स्थानों से काफी संख्या में जैन समाज के लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि महापंचायत में ही जैन मुनि के वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर चंडीगढ़ में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार करके इसकी घोषणा कर दी जाएगी। महापंचायत में सर्वसम्मति से जैन समाज के लोग से राय मशविरा लेने के बाद ही ठोस निर्णय लिया जाएगा।