{"_id":"65a7e2de4714a4135f0455f9","slug":"12-thousand-intoxicating-capsules-recovered-in-car-being-taken-to-dehradun-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-15344-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कार में देहरादून ले जाए जा रहे 12 हजार नशीले कैप्सूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कार में देहरादून ले जाए जा रहे 12 हजार नशीले कैप्सूल बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार, देहरादून ले जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से देहरादून ले जाए जा रहे डेढ़ लाख कीमत के बारह हजार नशीले कैप्सूलों की बड़ी खेप बरामद कर शहर कोतवाली पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। नशीले कैप्सूलों को होंडा सिटी कार में ले जाया जा रहा था। कार सीज कर दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। कैप्सूलों की तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने एक सूचना के आधार पर शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह व पुलिस टीम के साथ कादिर राणा की कोठी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोक कर तलाशी ली। कार में एक बोरे में स्पास्मो प्रो मेक्स पल्स नशीले बारह हजार कैप्सूल बरामद हुए। कार सवार मक्की नगर निवासी फरहान व उसके पिता अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया गया।
--
मेडिकल स्टोर की आढ़ में युवाओं-छात्रों को बेचते थे
आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया कि उनका देहरादून में सहस्त्र धारा रोड पर चूना भट्टी के पास अक्शा मेडिकल स्टोर है। कवाल का मूल निवासी और वर्तमान में दक्षिणी खालापार में रहने वाला शावेज उन्हें कैप्सूल बेचता था। वह अपने पिता के साथ अपने मेडिकल स्टोर की आढ़ में नशे के कैप्सूलों को बेचता था। यह काम काफी समय से किया जा रहा है। कैप्सूलों को छात्रों व युवाओं को बेचते थे। सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों आरोपी बाप-बेटे का चालान कर दिया है। दोनों आरोपी कैप्सूलों की यह खेप कार में देहरादून ले जा रहे थे। शावेज अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।