{"_id":"5ccdd81cbdec22076019d2fb","slug":"11556994076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद सफाई कर मिसाल कायम कर रहे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद सफाई कर मिसाल कायम कर रहे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने प्रति दिन दस मिनट स्वच्छता अभियान को दे दिए हैं। उन्होंने अपने ऑफिस की सफाई में दस मिनट देकर जिले के लोगों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है।
डीएम अजय शंकर पांडेय ने अपने ऑफिस के बाहर लिख दिया है कि उनके कमरे को गंदा न करें, इसकी सफाई वह स्वयं करते हैं। प्रत्येक दिन दस मिनट वह सफाई के लिए निकाल रहे हैं। डीएम ने जिले की जनता से भी अनुरोध किया है कि वह अपने 24 घंटों में से मात्र 10 मिनट का समय सफाई कार्य में दें। एक हजार सफाई कर्मियों से हम यह उम्मीद करें कि वह पूरे नगर को साफ कर देंगे तो यह न्यायोचित नहीं है। मात्र 10 मिनट का समय यदि प्रत्येक नागरिक देने लगे तो पूरा शहर चकाचक हो जाएगा। डीएम ने कहा कि इसकी शुरूआत उन्होंने खुद से की है। कार्यालय में पहुंचकर वह सबसे पहले दस मिनट सफाई कार्य को दे रहे हैं। कमरे की साफ-सफाई स्वयं झाडू़ लगाकर करते हैं।