फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राजस्थान के पूर्व मंत्री के बयान पर उलमा ने किया पलटवार

राजस्थान के पूर्व मंत्री के बयान पर उलमा ने किया पलटवार

Thu, 10 Jan 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व मंत्री के बयान पर उलमा ने किया पलटवार
देवबंद (सहारनपुर)। राजस्थान के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया के वर्ग विशेष को लेकर दिए विवादित बयान पर उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि बीजेपी नेताओं ने किसी ऐसी पाठशाला में ज्ञान हासिल किया है जहां एक समुदाय को निशाना बनाए जाने की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि हमेशा से भाजपा के नेता मुल्क को तोड़ने वाली और नफरत का जहर घोलने वाली बयानबाजी करते हैं। लगता है कि बीजेपी के तमाम नेताओं ने किसी ऐसी पाठशाला में ज्ञान हासिल किया है जहां उल्टी सीधी भाषा का इस्तेमाल कर मुसलमानों को निशाना बनाना सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पंक्चर वाला बताने वाले नेता जी को पांच राज्यों में मिली करारी हार से सबक लेते हुए अपनी जुबान को बंद रखना चाहिए। सोचना चाहिए कि वहां की जनता ने बीजेपी में पंक्चर करके उन्हें डूबा दिया है। मुफ्ती असद ने कहा कि बीजेपी नेताओं के बेहुदा बयानों से न तो हिंदु समुदाय के लोग खुश हैं और न ही बीजेपी के अंदर सेक्युलर जहन रखने वाले लोग ही खुश हैं। गुलाब चंद कटारिया जैसे नेता इस तरह के बयान देकर मुल्क को तोडने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। बता दें कि पूर्व मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बयान दिया है कि अगर लव जेहाद नहीं रुका तो हर शहर पाकिस्तान बन जाए और पंक्चर वालों के साथ बेेटियां भाग रही हैं। नहीं सुधरे तो हर शहर में पाकिस्तान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed