फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ के जवान की मौत

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ के जवान की मौत

Tue, 07 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ के जवान की मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रेन की चपेट में आने से आरपीएफ के जवान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मथुरा निवासी आरपीएफ के जवान जगबीर (55) पुत्र चतरसिंह की रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग करने की ड्यूटी थी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे तहसील के पास जगत कालोनी के सामने पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने वह गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक ने स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही स्टेशन मास्टर को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed