{"_id":"5bce1f02bdec22695b779bd4","slug":"111540235010-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
रतनपुरी/खतौली। गांव मंडावली खादर में बाइक की टक्कर लगने से घायल वृद्धा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
रतनपुरी के गांव मंडावली खादर निवासी 55 वर्षीय लच्छो पत्नी रामकिशन अपने खेतों में जा रही थी। भनवाड़ा की ओर से आ रही बाइक ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। बाइक को मुरसलीन निवासी गौरीपुर निवाड़ा, जिला बागपत चला रहा था। मुरसलीन अपनी ससुराल भनवाड़ा में आया हुआ था। वह अपने साले इस्लाम पुत्र यूसुफ निवासी भनवाड़ा के साथ रतनपुरी की ओर जा रहा था। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक घायल महिला को रतनपुरी में निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां से गंभीर हालत के चलते घायल महिला को खतौली अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अस्पताल में ले जाते हुए महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने समझौता होने पर बाइक सवारों को छोड़ दिया।