{"_id":"5b16dd7f4f1c1bf76e8b6798","slug":"111528225151-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख केके शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य क्षेत्रों के मजदूरों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीएम राजीव शर्मा को सौंपा गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न उद्योगों, सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट सैक्टर, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मिल स्कीम वर्क्स, संगठित, असंगठित क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की अस्पष्ट, भ्रामक मजदूर विरोधी श्रम नीति के कारण मजदूर वर्ग को पूरा न्याय नहीं मिल पा रहा है, वह ठगा सा महसूस कर रहा है। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिलाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से केके शर्मा, सतीश कुमार, हेमेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।