{"_id":"5a21ba6f4f1c1bce408ba88d","slug":"111512159855-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतेंद्र के परिवार का कब्जा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतेंद्र के परिवार का कब्जा बरकरार
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सतेंद्र त्यागी की रोचक मुकाबले में जीत से उनके परिवार में चेयरमैनी बरकरार रहेगी। निवर्तमान अध्यक्षा उनकी पत्नी बीना त्यागी रही थीं। कसबे में लगातार दूसरी बार किसी परिवार को चेयरमैन की कुर्सी मिलने का अवसर पहली बार मिला है। जश्न में डूबे समर्थकों ने डीजे और ढोल-नंगाड़ों के साथ कस्बे में विजयी जुलूस निकाला।
कसबे में पंचायत अध्यक्ष पद पर अभी तक कोई प्रत्याशी दो बार नहीं जीत पाया है मगर सतेंद्र त्यागी के परिवार को यह खुशी मिली है। गत पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी बीना त्यागी चेयरमैन बनी थीं। अबकी बार खुद सतेंद्र त्यागी चुने गए हैं। इस बार उन्होंने फतेहदीन को 279 मतों से शिकस्त देकर कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने जीत हासिल करने के बाद कहा कि यह पूरे कस्बे की जीत है। खासकर युवाओं के उत्साह और जोश ने उनकी जीत को आसान कर दिया। हर वार्ड में हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिला है। सभी के सहयोग लेकर कस्बे के विकास को गति दी जाएगी। जीत की खबर मिलते ही कस्बे के हजारों समर्थक मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया पर डीजे और ढोल-नंगाड़े लेकर पहुंच गए। जमकर आतिशबाजी और पटाखे छोड़ाकर उनका अभिनंदन किया। कस्बे में विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान इरशाद त्यागी, धर्मराज त्यागी, अनुज त्यागी, कुशल पाल त्यागी, सुदेश त्यागी, तसलीम त्यागी, रब्बान त्यागी, अरविंद त्यागी, मिथुन त्यागी, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, पूर्व चेयरमैन रमेश चंद त्यागी मौजूद रहे।