फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीरापुर में तंजीला बेगम बनी चेयरमैन

मीरापुर में तंजीला बेगम बनी चेयरमैन

Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर में तंजीला बेगम बनी चेयरमैन
राबिया को मात्र पांच वोटों से पराजित किया
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी तंजीला बेगम तथा राबिया के बीच कांटे की टक्कर रही। प्रत्याशी तंजीला को वोटों की गिनती के बाद पांच मतों से विजयी घोषित किया गया। चारों राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में से कोई भी 2000 का आंकड़ा भी प्राप्त नहीं कर सका।
जानसठ के मतगणना स्थल डीएवी इंटर कालेज परिसर में मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के 14 प्रत्याशियों और 16 सभासदों के 89 प्रत्याशी अपने-अपने एजेंटो और समर्थकों के साथ डटे थे। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड से ही पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी की पत्नी तंजीला बेगम ने बढ़त बनानी शुरू कर ली थी जोकि चौथे राउंड तक चलती रही। उतार-चढ़ाव के बीच आखिरी मतगणना के आधार पर जमील मलिक की पत्नी राबिया को 3522 तथा तंजीला बेगम को 3527 मत मिले। इस आधार पर पांच मतों से तन्जीला बेगम को आरओ जसवीर सिंह तेवतिया ने विजयी घोषित किया। मतों के कम अंतर को देख राबिया व उनके समर्थकों ने आरओ से पुन: मतगणना की मांग की लेकिन आरओ ने केवल निरस्त मतों की दोबारा गिनती शिकायतकर्ताओं के सामने की तथा निरस्त मतों को दिखाकर रिजल्ट फाइनल किया। पराजित उम्मीदवार राबिया ने दोबारा गिनती न होने पर अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध भी प्रकट किया। बाद में आरओ जसवीर सिंह तेवतिया ने विजयी प्रत्याशी तंजीला बेगम को अध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा ने अपने चुनाव निशान पर प्रत्याशी उतारे थे। चारो राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा और कोई भी प्रत्याशी 2000 का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
विज्ञापन


मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम
कमर जेहरा कांग्रेस 379
कविता देवी बीजेपी 1540
गीता देवी बसपा 1855
फिरोजा समाजवादी पार्टी 386
कल्पना जैन 197
गुलशाना 457
तंजीला 3527 (विजयी),
मलिका खातून 17,
मंजूबाला 344
राबिया 3522
शबनम परवीन 127
शशि 253
संतोष देवी 1203
हेमलता 1018

मीरापुर के विजयी वार्ड सदस्य
मीरापुर। नगर पंचायत मीरापुर के 16 वार्डों से निर्वाचित सभासदों में से केवल एक महिला प्रत्याशी कमरजहां ही कांग्रेस के चुनाव निशान पर जीत सकी है। वार्ड एक से संतोष देवी ने 427 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रौशनी को 93 मतों से पराजित किया। वार्ड नं- 2 से नईम (304) ने शिवकुमार को 59 मतों से हराया। वार्ड नं- 3 से कपिल कुमार 287 मत ने ब्रह्मपाल को 71 मतों से परास्त किया। वार्ड 4 से जहीरूद्दीन 240 ने तुषार को 91 मतो से, वार्ड 5 में असलम 409 ने कमल नैन को 181 मतों से, वार्ड 6 में डा सरताज 192 ने रहीसुद्दीन को 17 मतों से, वार्ड 7 से किरण त्यागी 470 ने सुदेश देवी को 88 मतों से, वार्ड 8 में रजनी देवी 330 ने सुनीता को 183 मतो से, वार्ड 9 में यामीन 192 ने संजय को 4 मतों से, वार्ड 10 से सुंदरी देवी 383 ने नीलम को 96 मतों से, वार्ड 11 समर जहां कांग्रेस 360 ने शकीला को 5 मतों से, वार्ड 12 से अफजाल 326 ने शहजाद को 53 मतों से, वार्ड 13 से मंजू मिश्रा 294 ने नाजरीन को 28 मतों से, वार्ड 14 से इदरीस 210 ने साजिद को 24 मतों से, वार्ड 15 में शाहिद 476 ने साजिद को 32 मतों से, वार्ड 16 से आबिदा नाज 251 ने सोनू को 107 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed