फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जहीर फारुकी ने भारत भूषण खुल्लर को हराया

जहीर फारुकी ने भारत भूषण खुल्लर को हराया

Sat, 02 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
जहीर फारुकी ने भारत  भूषण खुल्लर को हराया
जहीर ने भारत भूषण खुल्लर को हराया
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत पुरकाजी की शुक्रवार को हुई मतगणना में नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी जहीर फारूकी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी भारत भूषण खुल्लर को 1275 मतों से हरा दिया है।

मुजफ्फरनगर कूकड़ा मंडी में आरओ डॉ हरपाल सिंह की देखरेख में सवेरे करीब पौने नौ बजे मतगणना का काम शुरू हुआ। पहले राउंड से ही जहीर फारूकी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे। अंतिम राउंड तक 4265 मत हासिल कर मुख्य मुकाबले में रहे। जहीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी भारत भूषण खुल्लर को 1275 मतों से हरा दिया। 2990 मत लेकर निर्दलीय प्रत्याशी भारत भूषण खुल्लर दूसरे और 2871 मत लेकर बसपा प्रत्याशी लताफत खान तीसरे और 2273 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी वसीम अहमद चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी तौसीफ फारूकी को 110, अतर सिंह को 97, सपा प्रत्याशी परवेज आलम को 88, निर्दलीय प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल को 85, रुमाना खान को 71 मत मिले। 71 मत नोटा के पाए गए।
विज्ञापन

(चुनाव जीते सभासद)
वार्ड--विजयी प्रत्याशी पार्टी
वार्ड 1- राखी 279 निर्दलीय
वार्ड 2- नरेंद्र पाल 309 निर्दलीय
वार्ड 3- खुशनुदा 444 निर्दलीय,
वार्ड 4- निसार 256 निर्दलीय
वार्ड 5- शमशेर 354 निर्दलीय,
वार्ड 6- मुनीर फात्मा 307 निर्दलीय,
वार्ड 7- कुलदीप वर्मा 226 निर्दलीय,
वार्ड 8- इशरत जहां 614 बसपा,
वार्ड 9- खुर्रम 345 निर्दलीय,
वार्ड 10- नदीम 230 निर्दलीय,
वार्ड 11- सुलेमान 452 निर्दलीय,
वार्ड 12- सिमाइला 331 बसपा,
वार्ड 13- आलम कुरैशी 236 बसपा,
वार्ड 14- नौशाद 329 निर्दलीय
वार्ड 15- मसरूर खान 276 बसपा,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed