फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर की झाड़ी में अटका मिला लापता छात्र का शव

गंगनहर की झाड़ी में अटका मिला लापता छात्र का शव

Fri, 15 Sep 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर की झाड़ी में अटका  मिला लापता छात्र का शव
गंगनहर में मिला लापता छात्र का शव
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुधवार को लापता हुए कक्षा 12 के छात्र का शव गंगनहर में मिल गया। छात्र का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव बुआड़ा कलां निवासी मुनीराज का 18 वर्षीय पुत्र गौरव नगर के सीताशरण इंटर कालेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। छात्र गौरव बुधवार की सुबह घर से साइकिल पर स्कूल में पढ़ने के लिए आया था। स्कूल की छुट्टी होने पर गौरव शाम तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने शाम को उसका तलाश करना शुरू कर दिया। परिजनों को गौरव की साइकिल गांव से बाहर गंगनहर के पास एक खेत में खड़ी मिली थी। परिजनों को शक था कि गौरव ने गंगनहर में कूदकर अपनी जान दे दी है। परिजन रातभर गौरव को गंगनहर में तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार को तलाश करते हुए परिजनों को गौरव का शव गंगनहर में ही झाड़ी में अटका हुआ मिला। परिजन शव को गंगनहर से निकाल कर घर ले गए। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के पिता ने बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। पिता की डांट की वजह से छात्र ने गंगनहर में कूदकर अपनी जान दे दी है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


लापता युवक गाजियाबाद से मिला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के थाना फलावदा के गांव मेहलका निवासी हाजी अखलाक का 23 वर्षीय पुत्र मसाहिद ने बुधवार को अपने पिता को फोन करके कहा था कि उसकी बाइक खतौली में गंगनहर के पास खड़ी है। बाइक को आकर ले जाना। इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया था। परिजन ग्रामीणों को लेकर गंगनहर पर पहुंचे। गंगनहर किनारे मसाहिद की बाइक खड़ी मिली थी। परिजनों को आशंका थी कि मसाहिद ने गंगनहर में कूदकर अपने जान दे दी है, जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया था। बुधवार देर रात को गाजियाबाद से रिश्तेदार का फोन अखलाक पर आया था। रिश्तेदार ने बताया कि मसाहिद उनके घर पर पहुंच गया है। परिवार के लोग सुबह गाजियाबाद पहुंचे और मसाहिद को अपने साथ लेकर आए। परिजनों ने मसाहिद के सकुशल मिलने की सूचना पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed