{"_id":"5b57722e4f1c1b6f668b544f","slug":"101532457518-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला:तैयारियों को दिया अंतिम रुप-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला:तैयारियों को दिया अंतिम रुप-
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मीट व अंडे की दुकानें
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आयोजित की गई बैठक में डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि सेवा शिविर लगाने में सभी मानक एवं शर्ते पूरी कराएं।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में नौ सुपर जोनल, 16 जोनल, 53 सब-जोनल व 80 सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में दिन रात भ्रमणशील रहकर निगरानी रखेंगे। अधिकारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में प्रात: आठ बजे से शाम आठ बजे तक एवं रात्रि में आठ बजे से प्रात: आठ बजे तक लगाई जाएगी। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में किसी नई परंपरा की शुरूआत न होने दी जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग में कहीं भी मीट, शराब व अंडे की दुकानें नहीं होनी चाहिए। सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरीश चद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व सियाराम मौर्य, एसपी सिटी ओमबीर सिंह , एसपी देहात अजय सहदेव समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।