{"_id":"5a511adc4f1c1bee6a8b7ffc","slug":"101515264732-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल प्रबंधक को किसानों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल प्रबंधक को किसानों ने घेरा
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
मोरना। शुगर मिल द्वारा बांड बंद करने पर गुस्साए किसानों ने हंगामा काटा तथा रालोद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मिल के प्रधान प्रबंधक का घेराव किया। प्रधान प्रबंधक ने दोबारा बांड चालू करने का आश्वासन दिया है।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना से जुड़े खादर क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में मिल परिसर में धरना देकर प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे का घेराव किया। किसानों ने बताया कि अकारण उनके बांड बंद कर दिए गए हैं तथा कुछ किसानों को अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्ची भेजी जा रही हैं, जबकि उनके पास सामान्य प्रजाति का गन्ना है। मिल द्वारा गन्ना न लेने से गेहूं की फसल की बुआई अभी तक नहीं हो पाई है। प्रधान प्रबंधक ने जांच कर शीघ्र बांड चालू करने व रिजेक्ट प्रजाति को छोड़कर गन्ना लेने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने किसानों की सभी समस्याओं व मांगों को लेकर रालोद के प्रयासों को दोहराते हुए किसानों की लड़ाई लड्ने की बात कही। इस मौके पर रालोद ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह, बिन्नू राठी, सूरजपाल डायरेक्टर, चेयरमैन के पति देवेंद्र सिंह, प्रवेंद्र मैंबर, श्रीपाल, हरशरण, रविंद्र सिंह, बोबी सहरावत, ब्रजपाल सिंह, राजपाल आदि मौजूद आदि थे।