{"_id":"e8577e1932fb9391e1522791784e7d5f","slug":"muslim-face-in-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में आजम की जगह अब अहमद हसन मुस्लिम चेहरा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में आजम की जगह अब अहमद हसन मुस्लिम चेहरा!
अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 13 Sep 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में आजम खां को मुसलिम समाज का चेहरा माना जाता है। सपा मुखिया के साथ मंच पर आजम का होना आम बात है, लेकिन पिछले कुछ समय से यह तस्वीर बदल रही है। आजम की जगह अहमद हसन लेने लगे हैं।
विज्ञापन
आजम खां कैबिनेट की बैठकों से गायब रह रहे हैं। पिछले छह महीने में उन्हें महज एक बार मुख्यमंत्री के बराबर में बैठे देखा गया। सपा के पिछले राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में भी वह दूर ही थे। आखिरी दिन कुछ समय के लिए वे मंच पर आए थे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद भी उनकी नाराजगी की खबरें आई थीं। अब आजम के खाली स्थान को अहमद हसन भरने लगे हैं।
आगरा में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अहमद हसन सपा मुखिया और मुख्यमंत्री के साथ मंच पर थे। जबकि बैठक से पहले आजम की कुर्सी मंच पर लगी हुई थी।
विज्ञापन
बैठक के समापन पर प्रेसवार्ता के दौरान भी अहमद हसन को सपा मुखिया और मुख्यमंत्री के साथ स्थान देकर शायद यही संकेत दिया गया।