{"_id":"28478a3475404c6d7db5ba28674d868b","slug":"munna-singh-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह ने किया सरेंडर
अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Thu, 03 Oct 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में सोहावल के ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख पर हमला करने के प्रकरण में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान समेत तीन लोगों ने अदालत में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय ने वारंट रिकॉल की अर्जी पर सुनवाई की और 15 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।
मामला रौनाही थाने से जुड़ा है। सात अप्रैल 2010 को सोहावल के ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख शत्रुघभन वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोहावल ब्लॉक पर बैठक शुरू होने वाली थी।
विज्ञापन
संचालन अध्यक्ष की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम अधिकारी सुखराज बंधु के द्वारा करने पर आपत्ति की तो मुन्ना सिंह चौहान, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, शुड्डू मिश्र, चंद्रभान सिंह, राम औतार व भूपेंद्र सिंह ने उन्हें मारापीटा था।
विज्ञापन
मामले में पेशी पर हाजिर नहीं होने पर मुन्ना सिंह, राम औतार व सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ गैर जमानती वारंट का आदेश हो गया था।
बृहस्पतिवार को तीनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने तीनों के खिलाफ जारी हुए गैर जमानती वारंट को निरस्त कर दिया।