{"_id":"4cb8da5c-e5ae-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-statement-about-beni","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेनी को तो कांग्रेस ने ही कह दिया, तमीज सीखो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेनी को तो कांग्रेस ने ही कह दिया, तमीज सीखो'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपने खिलाफ की गई बेनी प्रसाद वर्मा की टिप्पणी को बेहद बेफिक्री से हवा में उड़ा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘वह हमारा पुराना साथी है। इसलिए हमारी चर्चा कर रहा है। वह करे भी तो क्या करे, हम ही उसको याद आते हैं। राजनीति में तो चर्चा, पर्चा और खर्चा जरूरी है। चर्चा सकारात्मक हो या नकारात्मक इसलिए वह मेरी चर्चा करके हमारा प्रचार ही कर रहा है।’
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि मैं बेनी पर कोई बात क्यों करूं। उन्हें खुद ही खूब डांट पड़ी है। कांग्रेस नेताओं ने उनसे कह दिया है, ‘तमीज सीखो, कांग्रेस के यह संस्कार नहीं हैं।’
विज्ञापन
सरकार उनकी है जांच करा लें
इस सवाल पर कि बेनी ने आप पर अयोध्या मामले में भाजपा से साठगांठ का आरोप लगाया है? मुलायम ने जवाब दिया कि केंद्र में उनकी सरकार है। यह सब कहने के बजाय जांच बैठा दें। सच्चाई सामने आ जाएगी।