फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam speech in sp meeting

सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है देश: मुलायम

Thu, 12 Sep 2013 12:54 AM IST
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 12 Sep 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
mulayam speech in sp meeting

सपा सुप्रीमो मुलायम ने वर्तमान हालात पर चिंता करते हुए कहा देश सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने नौजवानों से आगे बढ़कर देश को संभालने का आह्वान किया।

विज्ञापन


स्पष्ट किया कि सपा डॉ. लोहिया, जयप्रकाश नारायण और चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश की एकता कायम रखने के लिए बलिदान देने को तैयार है।

मुलायम होटल मुगल में हुई शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।

मुजफ्फर नगर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों में सांप्रदायिकता की आग भड़काई जा रही है। हम सतर्क नहीं रहे तो ये घटनाएं बार-बार होंगी।

सपा प्रमुख ने महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीब, किसानों की मौत के लिए उन्होंने यूपीए और एनडीए दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारें गरीबों, किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों और महिलाओं को सुरक्षा देने नाकाम रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में हालात बहुत हद तक बिगड़ चुके हैं। देश की सियासत, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, धर्मनिरपेक्षता पर संकट है। हमें देश बचाने के लिए मजबूत राजनीतिक विकल्प देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार ने सत्ता में आने पर भरोसा दिलाया था कि 100 दिन में महंगाई कम होगी लेकिन आज हालात यह है कि गरीब, किसान, मजदूर को छोड़िए मध्यम वर्ग भी संकट में है। आवश्यक वस्तुओं के दाम 100 प्रतिशत बढ़ गए हैं।


पांच वर्षों में करीब पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले हो चुके हैं। अर्थव्यवस्था विदेशी पूंजी पर केंद्रित हो गई है। रुपया अमेरिका के रहमोकरम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed