फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam singh yadav upset to sp mla relatives

अपनों से ही हार रही सपा ‘बेचारी’

Sat, 02 Feb 2013 01:15 PM IST
मुरादाबाद/पुनीत शर्मा
मुरादाबाद/पुनीत शर्मा Updated Sat, 02 Feb 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav upset to sp mla relatives

यूपी सरकार पर मुलायम सिंह यादव का पारा यूं ही नहीं चढ़ रहा है। वह ऐसे ही नाराज नहीं हैं। दरअसल प्रदेश में सपा नेताओं के कारनामों से एक ऐसा माहौल बन रहा है, जो लक्ष्य 2014 को ‘पस्त’ कर सकता है। सरकार में इस बात को लेकर घबराहट है।

विज्ञापन


बेचैनी बने हैं सपा विधायकों के रिश्तेदार और संगठन के नेता, जो कदम कदम पर हुकूमत की किरकिरी करा रहे हैं। हालांकि सरकार ने सख्ती के साथ पेश आते हुए कइयों पर मुकदमे भी दर्ज कराए, लेकिन हालात अभी भी सुधर नहीं पाए हैं। शिकायतें शासन तक गूंज रही हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले की ही बात है, सपा विधायक यूसुफ अंसारी के भाई हाजी इस्लाम केरोसिन डिपो पर छापा मारने पहुंच गए। उन पर रंगदारी से लेकर तमाम मुकदमे तो लादे ही गए साथ ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस विधायक के आवास तक पहुंच गई। जाहिर है कि पार्टी के लिए यह सब कुछ ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल में तो जिला पंचायत की सियासत में विधायक पिंकी यादव के पति पर सदस्य के ही अपहरण का आरोप लगा और मुकदमा दर्ज हुआ। विधायक हाजी रिजवान के बेटे ने टीएमयू में पहुंचकर छात्र को पीटा था। मुरादाबाद देहात के विधायक जिगर कालोनी में एक मकान के सौदे में घिरे। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।

उम्र कैद की सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक उस्मानुलहक को जेल में मिलने वाली सुख सुविधाएं भी सुर्खियां बनीं रहीं। पंचायत राज्यमंत्री कमाल अख्तर के भाई द्वारा दारोगा को पीटने की घटना लखनऊ तक गूंजी थी। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हाजी इकराम कुरैशी के स्वागत जुलूस में उछाली गई दारोगा की टोपी से भी हड़कंप मचा रहा। बिलारी के विधायक हाजी इरफान के बेटे ने खुलेआम फायरिंग की।

सपा सरकार के दस माह के कार्यकाल में इस प्रकार के जाने कितने मामले हैं। कभी व्यापारी को चोट पहुंचाई जा रही है तो कभी दुकान पर तोड़फोड़। होर्डिंग और हनक का यह हाल है कि मोटरसाइकिलों तक पर लिख गया है... विधायक और मंत्री। इन सबकी रिपोर्ट ऊपर पहुंची है।


इन आरोपों में घिरे रहे हमारे माननीय
:- शहर विधायक यूसुफ अंसारी के भाई ने केरोसिन डिपो मालिक से रंगदारी मांगी।
:- सपा विधायक पिंकी यादव के पति प्रमोद यादव पर अपहरण का मुकदमा।
:- पंचायत राज्यमंत्री कमाल अख्तर के भाई ने दारोगा को पीटा।
:- सपा विधायक एम चंद्रा के बेटे ने पशु तस्करों को छुड़ाया।
:- मुरादाबाद देहात के विधायक शमीमुलहक मकान के सौदे में घिरे।
:- बिलारी विधायक मोहम्मद इरफान के बेटे ने की फायरिंग।
:- दर्जा राज्यमंत्री हाजी इकराम कुरैशी के स्वागत जुलूस में दारोगा की टोपी उछाली।
:- शहर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी के रिश्तेदार पुलिस से भिड़े।
:- डिस्चार्ज होने के बाद भी जिला अस्पताल में भर्ती रहा पूर्व विधायक।
:- राज्यमंत्री महबूब अली के भतीजे ने टीएमयू की बस को रोककर पथराव किया।

मंत्रियों, विधायकों में भी आपसी खींचतान
सपा के विधायकों में भी आपसी खींचतान कम नहीं है। अगर सामने पड़ जाएं तो उनमें बोलचाल तक नहीं होती। खास बात यह है कि एक दूसरे की शिकायत करने से भी विधायक और मंत्री नहीं चूकते। सरकार तक शिकायतें पहुंची हैं। दो मंत्रियों की तनातनी तो जगजाहिर है। हाल यह रहा कि छात्रसंघ चुनावों तक में टिकट के लिए खूब बवाल मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed