फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam singh yadav supports bjp says beni prasad verma

'मुलायम की चाहत, केंद्र में बने भाजपा की सरकार'

Sun, 20 Oct 2013 09:27 AM IST
अमर उजाला, बाराबंकी
अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 20 Oct 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav supports bjp says beni prasad verma

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि कानपुर में शनिवार को संपन्न हुई भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की रैली सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सफल कराई है।

विज्ञापन


शनिवार को बाराबंकी मं अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह चाहते हैं कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने, लेकिन यदि केंद्र में एक बार फिर यूपीए की सरकार आई तो प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भी जल्द ही सीबीआई की जद में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले में सीबीआई ने जिस रिपोर्ट में उद्योगपति बिड़ला को आरोपी बनाया है, वह रिपोर्ट ही झूठी है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी उन्होंने बेदाग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम और मोदी पर हमला
बेनी ने कहा कि मुलायम सिंह लखनऊ में अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा का साथ दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पीएम इन वेटिंग मोदी वेटिंग ही रहेंगे और नकली लाल किले पर ही झंडा फहराएंगे।


'सपा को सिर्फ दो सीटें'
बेनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों को केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के गोधरा में हुए दंगों से भी बड़ा बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा को सिर्फ दो सीटें मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed