फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam singh yadav's memories at teacher's day

शिक्षक दिवस: तब अंग्रेजी पढ़ाते थे मुलायम, सैलरी थी 120 रुपए

Sun, 04 Sep 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/करहल
ब्यूरो/करहल Updated Sun, 04 Sep 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav's memories at teacher's day

तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने अपना शैक्षणिक कैरियर करहल क्षेत्र के जैन इंटर कॉलेज से शुरू किया था। उनके साथ पढ़ाने वाले शिक्षक और बच्चों को उनकी सिखाई गई एक-एक बात अभी भी याद है।

विज्ञापन


वे अपने साथियों से कहा करते थे कि शिक्षक हमेशा शिष्य रहता है। उसे प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखना चाहिए तभी वह बच्चों को कुछ सिखा पाएगा।
 

जैन इंटर कालेज में मुलायम सिंह ने वर्ष 1955 में कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। यहां से 1959 में इंटर करने के बाद 1963 में यहीं सहायक अध्यापक के तौर पर अध्यापन कार्य शुरू किया। उस समय उन्हें 120 रुपये मासिक वेतन मिलता था।

विज्ञापन


लगभग 11 साल बाद 1974 में वे यहीं पर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के तौर पर प्रोन्नत हुए। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते उन्होंने 1984 में यहां से त्याग पत्र दे दिया। इस दौरान 1967 में वे जसवंतनगर से विधायक भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को नहीं पढ़ाते थे रटा रटाया पाठ
उनके साथ जैन इंटर कालेज में पढ़ाने वाले रामरूप यादव ने बताया कि मुलायम सिंह आम शिक्षकों की तरह कभी भी रट रटाया पाठ बच्चों को नहीं पढ़ाते थे। वे विषय में रोचकता लाने में माहिर थे। वे पढ़ाई के दौरान बच्चों को पीटने के सख्त विरोधी थे।

गलती करने वे बच्चे को प्यार से समझाते थे। उनका कहना था कि दूसरे के अवगुण नहीं बल्कि गुणों को देखें, जरूरी हो तो उन्हें आत्मसात करें। मुलायम सिंह राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता होने के साथ ही अंग्रेजी भी बच्चों को पढ़ाते थे।


बच्चों में विशेष लोकप्रिय थे
जैन इंटर कालेज में मुलायम सिंह से पढ़ चुके श्रीनिवास यादव ने बताया कि मुझे उन्होंने हाईस्कूल में हिंदी और इंटर में सामाजिक विज्ञान पढ़ाया। उनकी कक्षा में बच्चे एकाग्रचित होकर बातें सुना करते थे। उनमें तब भी नेतृत्व का विशेष गुण था। वह बच्चों में भी इन गुणों का विकास करते थे। यही कारण है कि तत्कालीन छात्रों में वे विशेष लोकप्रिय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed