फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam raise question against bureaucracy

मुलायम ने फिर नौकरशाही पर खड़े किए सवाल

Tue, 31 Dec 2013 03:25 AM IST
अमर उजाला, सैफई
अमर उजाला, सैफई Updated Tue, 31 Dec 2013 03:25 AM IST
विज्ञापन
mulayam raise question against bureaucracy

एक बार फिर प्रदेश की नौकरशाही के कामकाज के तरीके से दुखी सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आगाह किया कि वह कार्रवाई नहीं करेंगे तो खुद परेशान होते रहेंगे।

विज्ञापन


सैफई महोत्सव में पंच एवं सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी अपने नाम से भले कुछ सीटें बढ़ा लें, केंद्र में सरकार नहीं बना पाएंगे। डरपोक यूपीए सरकार महंगाई नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ अफसर काम नहीं कर रहे हैं। जनता की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री इसे गंभीरता से लें। अत्याचारी को सजा नहीं देंगे तो अत्याचार और बढ़ेगा। वह पहले ही नाकारा अफसरों पर कार्रवाई कर देते तो हालात नहीं बिगड़ते। अब तक 10-12 डीएम, एसपी सस्पेंड हो जाने चाहिए थे। व्यवस्था का सुधार थाना और तहसील स्तर से ही होगा। पिछली सरकार ने पैसा लेने और देने की आदत डाल रखी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि इसे खत्म करवाने में वह मदद करें। भ्रष्टाचार की शिकायत अपने सांसद विधायक से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कई ऐसे काम किए, जो पहले नहीं हुए। देश चारों तरफ से घिरा है। पाकिस्तान और चीन से सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी अफसरों के काम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हम सहकारिता आंदोलन के जरिए किसानों के हित का काम कर रहे हैं, लेकिन अफसरों की वजह से ये काम पूरा नहीं कर पा रहे। पंचायत प्रतिनिधि भ्रष्ट अफसरों को बेनकाब करें। उन्होंने अधिक से अधिक सहकारी बैंक खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार और आरबीआई से बात करने की अपील की।

सोलह जिलों से पहुंचे 25 हजार लोग
सैफई महोत्सव में पंचायत एवं सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित पंच एवं सहकारिता सम्मेलन में आए पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्षों की भीड़ देखकर सपा आलाकमान गदगद हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एसएस मेमोरियल इंटर कालेज सैफ ई की छात्राओं ने भी ‘पंखिड़ा, हो हो पंखिड़ा, जा के तू देख उत्तर प्रदेश में’ गीत गाकर समाजवादी सरकार का गुणगान किया।

कार्यक्रम में पीसीएफ के चेयरमैन अंकुर यादव ने कहा कि प्रदेश भर में 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले भंडार गृह बनाए जाएंगे। इसी तरह 542 किसान सेवा केंद्रों के जरिए पीसीएफ ने तीन सौ करोड़ का कारोबार किया है, जोकि एक मिसाल है। आने वाले समय में सहकारी संघों, बैंकों दफ्तरों का और अधिक विकास देखने को मिलेगा।


कार्यक्रम के दौरान उपनिबंधक सहकारिता हीरालाल यादव, निदेशक सुघन चंदेला, कानपुर मंडल के प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदगीराम यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष कैलाश यादव, राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, रामसेवक यादव,पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव आरएम श्रीवास्तव, सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा, परिवहन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सपा नेता उदयराज यादव ने मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री को चांदी की गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सतीश व लक्ष्मीपति वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed