फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam changed five canditates

मुलायम ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर काटा 5 का टिकट

Sat, 06 Jul 2013 01:53 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
mulayam changed five canditates
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में सपा ने अब तक 74 के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


सपा ने पांच सीटों के घोषित उम्मीदवारों के टिकट काट दिए हैं। इन सीटों पर नए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी अब तक 16 सीटों के उम्मीदवारों को बदल चुकी है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव की तरफ से बताया गया है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पांच सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के स्थान पर नए लोगों को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
विज्ञापन


फैजाबाद में तिलकराम वर्मा की जगह पूर्व सांसद मित्रसेन यादव चुनाव लड़ेंगे। अंबेडकरनगर में हीरालाल यादव के स्थान पर राममूर्ति वर्मा चुनाव लड़ेंगे। वर्मा प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में सचिन सिंह यादव के स्थान पर रामेश्वर सिंह यादव, घोसी में बाल किशन चौहान के स्थान पर राजीव राय और कुशीनगर में नथुनी कुशवाहा के स्थान पर राधेश्याम सिंह उम्मीदवार होंगे।

फर्रुखाबाद से उम्मीदवार बनाए गए रामेश्वर सिंह यादव इस समय एटा के अलीगंज से पार्टी के विधायक है।
कुशीनगर से प्रत्याशी घोषित राधेश्याम सिंह इसी जिले की हाटा सीट से इस समय पार्टी के विधायक हैं। घोसी से उम्मीदार बनाए गए राजीव राय पार्टी में राष्ट्रीय सचिव हैं।


खुफिया रिपोर्टों के बाद मुलायम ने बदले टिकट
समाजवादी पार्टी के पांच टिकट बदलने की मुख्य वजह उम्मीदवारों के बारे में प्रेक्षकों की खुफिया रिपोर्ट हैं। इन रिपोर्टों में घोषित उम्मीदवारों के कमजोर होने की जानकारी के बाद सपा हाईकमान ने इनके स्थान पर नए उम्मीदवार घोषित करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed