{"_id":"655f0e1a-d919-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-appointed-ministers-to-get-confidential-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने कई मंत्रियों और नेताओं को बनाया 'जासूस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने कई मंत्रियों और नेताओं को बनाया 'जासूस'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की कोशिश में जुटे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अब प्रत्येक संसदीय सीट पर लगातार नजर रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके लिए कई मंत्रियों और नेताओं को अलग-अलग संसदीय सीटों का प्रभारी बनाया गया है। ये प्रभारी क्षेत्र और प्रत्याशी के बारे में जासूसी करेंगे और गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाकर सीधे सपा सुप्रीमो को देंगे।
विज्ञापन
पहली पूरी रिपोर्ट 25 से 30 जून के बीच दे देनी है। इसके साथ ही सभी को 20 जून से अपने मिशन पर लग जाने की हिदायत दी गई है।
प्रभारी के रूप में तैनात किए गए मुलायम सिंह के ये सिपाही लोकसभा चुनाव तक क्षेत्र में रहेंगे और चुनाव तैयारियों को अपनी देखरेख में पूरा कराएंगे। इन्हें प्रत्याशियों के बारे में भी पूरा फीडबैक रखना होगा। साथ ही भितरघातियों पर भी नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
इनकी पहले चरण की रिपोर्ट प्रत्याशियों के बदलाव का भी फैसला कर सकती है। उन्होंने यह ख्याल रखा है कि पहले चरण की रिपोर्ट आने तक प्रभारियों के बारे जानकारी सार्वजनिक न होने पाए।
सूत्रों के अनुसार, आवश्यक वस्तु निगम के उपाध्यक्ष हाजी इकराम कुरेशी को बागपत की जिम्मेदारी दी गई है तो राज्यसभा सदस्य अरविंद सिंह को फिरोजाबाद का दायित्व सौंपा गया है।
समाज कल्याण निर्माण निगम के उपाध्यक्ष राजा चतुर्वेदी को बाराबंकी में नियुक्त किया गया है। कृषि राज्यमंत्री मनोज पाण्डेय को गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साहब सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर का तो जगदीश यादव को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जयशंकर पाण्डेय को सीतापुर का जिम्मा सौंपा गया है।