फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mukhtar Ansari can not ride 'bicycles'

मुख्तार अंसारी नहीं कर पाएंगे साइकिल की सवारी

Sun, 22 Dec 2013 08:29 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 22 Dec 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari can not ride 'bicycles'

सपा महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी को न सपा में शामिल किया जाएगा, न लोकसभा का टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने नरेंद्र मोदी की भगवान शिव से तुलना करने पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह इस गलती के लिए देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को न सपा में शामिल किया जाएगा, न लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। उनके पार्टी में शामिल होने के संबंध में अभी न विचार हुआ है, न होगा। उन्होंने राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के मामले में केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका ताकतवर देश है। उसके खिलाफ सख्त लहजे में कार्रवाई नहीं की जा सकती है। पूरे मामले को कूटनीतिक तरीके से हल करने की जरूरत है।

शनिवार दोपहर कचहरी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने नरेंद्र मोदी की भगवान शिव से तुलना करने पर भाजपा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बनारस में नरेंद्र मोदी के स्वागत में बीजेपी की तरफ से हर हर मोदी के नारे लगाए गए। यह बाबा विश्वनाथ का अपमान है। यह नारा केवल देवादिदेव महादेव के लिए लगाया जाता है। ये नारा किसी व्यक्ति के लिए नहीं लगाया जा सकता। दुर्भाग्य यह है कि जो लोग धर्म की बात करते हैं, आस्था की बात करते हैं, वे ही भगवान का मजाक उड़ाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शंकर जी, बाबा विश्वनाथ की सारे हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में मोदी का इस तरह नारा लगाना बाबा विश्वनाथ का अपमान है। उन्होंने बीजेपी से मांग की कि वह बिना शर्त देश के लाखों आस्थावान हिंदुओं से माफी मांगे ताकि उन्हें जो कष्ट हुआ है, उससे संतोष मिल सके। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी दी कि वह किसी के लिए देवादिदेव महादेव का नारा लगाने की दोबारा गलती न करे। सांप्रदायिकता फैलाकर समाज का ध्रुवीकरण करने में भाजपा कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed