फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   muzaffarnagar CO transferred

सपाइयों से भिड़ने पर सीओ का तबादला

Fri, 03 Jan 2014 09:14 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Jan 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar CO transferred

सत्ता की हनक के आगे एक सीओ को पस्त होना पड़ा। बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान सपा के एक युवा नेता को रोकना उन्हें भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार देर शाम सीओ का ट्रांसफर कर दिया गया। एसएसपी ने ट्रांसफर की पुष्टि की है।

विज्ञापन


सीओ नई मंडी सुनील सिंह पुलिस बल के साथ एक जनवरी की रात वचन सिंह कॉलोनी की पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच, समाजवादी युवजन सभा के कोषाध्यक्ष सौरभ सिंह पुंडीर एक साथी के साथ बाइक से निकल रहे थे। पुलिस ने पुंडीर को रोका तो बात हाथापाई तक पहुंच गई।

पुंडीर ने सीओ पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पार्टी के पदाधिकारियों को बुला लिया। आलाकमान तक बात पहुंची। एसएसपी एचएन सिंह को अवगत कराया गया। बृहस्पतिवार को इस मामले में पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


देर शाम सीओ के बलरामपुर तबादले का आदेश पहुंच गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि घटना के बारे में एसएसपी से बात की गई थी। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed