{"_id":"415f2760-9a31-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mother-gave-poison-to-her-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां ने मासूम बच्चों को जहर खिला खुद खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां ने मासूम बच्चों को जहर खिला खुद खाया
हापुड़/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहबद्दीपुर की एक महिला ने अपनेमासूम पुत्र-पुत्री को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया।
रविवार सुबह मेरठ के अस्पताल में दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर है।
परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई न करने से इंकार किया है।
हाफिजपुर एसओ आईआर खान के अनुसार शाहबद्दीपुर गांव नरेश कुमार हापुड़ तहसील में बैनामा लेखक है।
बताया गया कि नरेश और उसके छोटे भाई दो सगी बहनें ब्याही हैं। शनिवार को देवरानी (छोटी बहन) ने नरेश की पत्नी प्रवेश के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ।
बताया गया कि इससे नाराज प्रवेश ने शनिवार अपराह्न तीन बजे गृहक्लेश में अपने बेटे शिवा (6) और बेटी पलक (4) को जहर खिलाया और खुद भी खा लिया।
जानकारी होते ही परिजन तीनों को अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। प्रवेश अभी इमरजेंसी में है।
विज्ञापन
थप्पड़ बना हादसे की वजह
हाफिजपुर एसओ आईआर खान ने बताया कि मेरठ जिले के गांव फतेहउल्लापुर की दो सगी बहने शाहबद्दीपुर की मढैया में दो सगे भाइयों को ब्याही हैं।
शनिवार को बच्चों में विवाद होने पर प्रवेश की छोटी बहन ने शिवा को थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज प्रवेश ने अपने दोनों बच्चों शिवा और पलक को लेकर कमरे में बंद कर दिया था। वहीं उसने सल्फास खायी और खिलाई।
विज्ञापन
जब शिवा बाहर आया तो उसके मुंह से झाग निकलता देखकर परिजनों को पता चला था। एसओ ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और मृतकों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। इसके चलते दोनों बच्चों के शव लेकर परिजन अपने गांव साबदीपुर चले गए।
ज्यादा बिल पर अस्पताल में हंगामा
जब ग्रामीणों को पता चला कि हापुड़ के जिस अस्पताल में प्रवेश और बच्चों का एक घंटे इलाज हुआ था, उसने 50 हजार रुपये का बिल बना दिया है। इससे वे भड़क गए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ज्यादा बिल का ऐतराज जताने पर अभद्रता भी की गई। अस्पताल संचालक का कहना है कि अस्पताल पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है।
हंगामा करने वालों में नानकचंद शर्मा, जंगबहादुर सिंह, ओमपाल सिंह, ओमवीर सिंह, विजय चौधरी, सुभाष चंद सैनी आदि रहे।