फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   more twenty thousand will have to pay for hajj

अब हज यात्रा 20 हजार तक महंगी

Mon, 28 Jan 2013 09:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 28 Jan 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
more twenty thousand will have to pay for hajj

हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब 19 से 20 हजार रुपये अधिक खर्च करना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क भी 100 रुपये बढ़ा दिया गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई और दो साल से यात्रा में हो रहे घाटे की वजह से हज यात्रा खर्च बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस पर प्रदेश में 31 जनवरी तक स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन


सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई ने अजीजिया कैटेगरी में 1.50 लाख रुपये और ग्रीन कैटेगरी में 1.80 लाख रुपये में हज यात्रा कराने का आदेश जारी किया है। जबकि पिछले साल अजीजिया कैटेगरी में 1.33 लाख और ग्रीन कैटेगरी में 1.61 लाख रुपये में हज यात्रा कराई गई थी।
विज्ञापन


पिछले दो साल में सेंट्रल हज कमेटी को हज यात्रा के चलते 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। हज यात्रा 2011 में 28 लाख का अतिरिक्त खर्च आया था और 2012 में 22 लाख रुपये से ज्यादा सऊदी अरब सरकार को देना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी राज्य हज कमेटी के अधिकारियों को अभी तक सेंट्रल हज कमेटी का यह आदेश नहीं मिला है। हज अधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि इस बार हज यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed