फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth died under suspicious circumstances in Moradabad

Moradabad: स्टेशन पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में युवक की मौत; परिजन बोले, प्रेम प्रसंग में हुई है हत्या

Sun, 05 Mar 2023 09:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

घरवालों ने बताया कि सुमित के मोबाइल का लॉक खोला तो उसमें सूर्यनगर लाइनपार निवासी उसकी प्रेमिका की 18 कॉल 23 फरवरी की देर रात की पड़ी थीं। इसके अलावा प्रेमिका के भाई व होने वाले पति की कॉल भी थीं।

विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसने फोन पर दोस्तों को सूचना दी। दोस्त उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
कांशीरामनगर निवासी भूरे सिंह ने तहरीर में बताया कि 23 फरवरी को उनका बेटा सुमित (20) बिजनौर में परिवार के साथ एक शादी में गया था। देर रात वह किसी को बिना बताए वहां से निकल गया। जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो उसे फोन किया। तब सुमित ने बताया कि वह ट्रेन में बैठकर मुरादाबाद आ गया है और स्टेशन पर उतर गया है।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद सुमित ने अपने दोस्त राजेंद्र को फोन कर कहा कि उसकी हालत ठीक नहीं है। आकर उसे स्टेशन से ले जाए। तब राजेंद्र और दूसरा दोस्त शुभम स्टेशन से सुमित को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पर परिजन भी बिजनौर से मुरादाबाद के अस्पताल में पहुंच गए। 24 फरवरी को इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सुमित ने अस्पताल में बताया था कि उसे जहर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले प्रेम प्रसंग में हुई है हत्या
घरवालों ने बताया कि सुमित के मोबाइल का लॉक खोला तो उसमें सूर्यनगर लाइनपार निवासी उसकी प्रेमिका की 18 कॉल 23 फरवरी की देर रात की पड़ी थीं। इसके अलावा प्रेमिका के भाई व होने वाले पति की कॉल भी थीं। सुमित के पिता भूरे सिंह का कहना है कि 27 फरवरी को उस लड़की की शादी होने वाली थी। तीनों लोगों ने सुमित पर दबाव बनाकर उसे मुरादाबाद बुलाया और स्टेशन पहुंचने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जांच की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि उसे जहर दिया गया था, या उसने स्वयं ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed