फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man was murdered and salt was poured on him

UP: युवक की बेरहमी से हत्या की... फिर चेहरे पर डाला नमक, लाश को गठरी में बांधकर फेंका; शिनाख्त तक नहीं हो सकी

Tue, 04 Nov 2025 11:05 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Nov 2025 11:05 AM IST
सार

हत्यारों ने शव पर नमक भी डाल दिया था इससे युवक का चेहरा खराब हो गया था। वहीं जिस हालत में शव बरामद हुआ है। उससे संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई और शव यहां लाकर फेंका गया है।

विज्ञापन
Young man was murdered and salt was poured on him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भगतपुर थानाक्षेत्र के भवानीपुर गांव के जंगल में युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को प्लास्टिक की पल्ली में गठरी बांध कर फेंक दिया गया। आरोपियों ने युवक की पहचान छिपाने और शव को गलाने के मकसद से नमक भी डाल दिया। रविवार की रात किसान खेत पर पहुंचा तो दुर्गंध आने पर इस सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भगतपुर के भवानीपुर निवासी रामपाल सिंह रविवार की रात करीब दस बजे गन्ने के खेत में सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान उन्हें दुर्गंध आने लगी। रामपाल ने पास जाकर देखा तो प्लास्टिक की पल्ली की गठरी पड़ी थी, जिससे दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों और अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस भी बुला ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पल्ली हटाकर देखा तो उसके अंदर शव पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह और भगतपुर थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई है। 

विज्ञापन

टीम ने जांच पड़ताल की जिससे पता चला हत्यारों ने शव पर नमक भी डाल दिया था इससे युवक का चेहरा खराब हो गया था। भगतपुर पुलिस ने भवानीपुर गांव के अलावा बढ़ानपुर उर्फ अलीगंज, नरेंद्रपुर, चतरपुर नायक, कुकरझुंडी, बढ़ापुरा, बिलावाला, पदिया नगला समेत आस पड़ोस के अन्य गांवों में संपर्क कर यह जाने का प्रयास किया कि कोई 20 से 25 साल की उम्र का कोई युवक लापता तो नहीं हैं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही हत्याकांड का खुलासा करने में मदद मिल जाएगी। 

कहीं दूसरी जगह की गई हत्या
जिस हालत में शव बरामद हुआ है। उससे संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई और शव यहां लाकर फेंका गया है। घटनास्थल से उत्तराखंड की सीमा भी पास है। इसके अलावा अलीगंज-कुकरझुंडी मार्ग, अलीगंज-चतरपुर मार्ग से चकरोड घटनास्थल की ओर जा रहे हैं जिससे संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि युवक उत्तराखंड का रहने वाला हो। इसके लिए पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया और उत्तराखंड पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो शेयर किए गए हैं।

हाथ में बंधी थी राखी, पहन रखी थी हुडी
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि जान गंवाने वाले युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल के आसपास रही होगी। उसने मेहंदी रंग का हुडी, काली रंग की पेंट और सफेद रंग के जूते पहन रखे थे। इसके अलावा उसके हाथ में कलावा और राखी बांधी है। शव सात से आठ दिन पुराना होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed