{"_id":"61da8f97f28b2354295fedb9","slug":"young-man-shot-dead-in-rampur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुरादाबाद के युवक की रामपुर में गोली मारकर हत्या, मॉल में ड्यूटी कर कमरे पर जा रहा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुरादाबाद के युवक की रामपुर में गोली मारकर हत्या, मॉल में ड्यूटी कर कमरे पर जा रहा था मृतक
Sun, 09 Jan 2022 01:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:02 PM IST
सार
मुरादाबाद के युवक की रामपुर में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। समीर नामक युवक रामपुर में शाहबाद गेट के निकट स्थित एक मॉल में काम करता था। समीर ने सिविल लाइंस के ज्वाला नगर में किराए पर कमरा ले रखा था। मृतक मॉल में ड्यूटी कर कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक को दो बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के गले में लगी। युवक को गंभीर हालत में रिश्तेदार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर मोहल्ला निवासी समीर नामक युवक रामपुर में शाहबाद गेट के निकट स्थित एक मॉल में काम करता था। समीर ने सिविल लाइंस के ज्वाला नगर में किराए पर कमरा ले रखा था। बताते हैं कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे करीब समीर अपने मॉल से वापस कमरे पर जा रहा था। इस दौरान उसका एक रिश्तेदार विशाल भी उसके साथ था।
परिजनों के अनुसार जैसे ही विशाल और समीर किटप्लाई रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उनके नजदीक आकर समीर के गोली मार दी। पुलिस के अनुसार गोली समीर के गले में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विशाल भी हक्का-बक्का रह गया।
विज्ञापन
सूचना पर अन्य रिश्तेदार और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रिश्तेदार गंभीर हालत में समीर को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि शाहबाद गेट के निकट एक मॉल में काम करने वाले मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक समीर के गले में गोली मारी गई है।
रिश्तेदारों ने रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की पहचान होने की बात कही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।