फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Work together to empower women and children: Divisional Commissioner

महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करें : मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Work together to empower women and children: Divisional Commissioner
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक विभाग को मिलकर कार्य करना होगा। इसके लिए संयुक्त कार्ययोजना बनाकर 27 नवंबर को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर महिला एवं बाल सभाओं का आयोजन करना है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण और सशक्तीकरण प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की योजना मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों को यह ध्यान देना होगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर स्थित बच्चे और महिला को मिल सके। महिला कल्याण विभाग के उप निदेशक राजेश चंद्र गुप्त ने महिला एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न संकेतकों एवं महिला कल्याण विभाग की मंडलीय प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान सीडीओ सुमित यादव ने मिशन वात्सल्य के तहत गठित बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की नियमित बैठकों के लिए पंचायती राज विभाग एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने समूह चर्चा के दौरान बच्चों, बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर जिलास्तरीय कार्ययोजना का निर्माण किया गया। कार्यशाला में संयुक्त विकास आयुक्त विजय प्रकाश ने मिशन शक्ति व मिशन वात्सल्य के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान माला भंडारी ने महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। अपर आयुक्त बीएन यादव, महिला कल्याण के राज्य सलाहकार जावेद अंसारी, नीरज मिश्रा, प्रीतेश तिवारी, जीशान अंसारी, डीटीआरपी चन्द्रभूषण, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed